---Advertisement---

वार्ड 26 में सडक़ भूमिपूजन, विधायक डॉ. शर्मा ने कांग्रेस पर साधा सीधा निशाना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नगर के वार्ड क्रमांक 26 में हनुमान मंदिर के समीप 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सडक़ के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया और विकास कार्यों को लेकर तीखी टिप्पणी की।

हम काम करते हैं, वे केवल प्रेसवार्ता

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों को प्राथमिकता देती है, जबकि विपक्षी दल केवल प्रेसवार्ता तक सीमित हैं। उन्होंने कहा, नपा में उनकी (कांग्रेस) सरकारें थीं, राज्य में भी उनकी सरकारें थीं, लेकिन काम कुछ नहीं हुआ। अब हम काम कर रहे हैं, जबकि वे केवल प्रेसवार्ता करते हैं।
उन्होंने वार्ड के निवासियों से कहा कि सडक़ को व्यवस्थित करने के लिए चबूतरों को भी व्यवस्थित किया जाएगा, जैसा कि नगरपालिका अध्यक्ष ने अपने वार्ड में किया है। विधायक ने याद दिलाया कि इस क्षेत्र को कांग्रेस के समय ‘नाला मोहल्ला’ के नाम से जाना जाता था, जिसे अब वीर भगत सिंह नगर के नाम से जाना जाता है।

कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप

डॉ. शर्मा ने कुछ कांग्रेस नेताओं पर सीधा निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अमोल उपाध्याय पर सीआईडी जांच चल रही है। पंकज राठौर को अच्छा बताते हुए कहा कि वे बदमाशों में फंस गए। महेश आर्य का नाम लेते हुए उन पर पुराने जमाने में सीमेंट गिट्टी खा जाने और घटिया सडक़ निर्माण का आरोप लगाया, जिसके कारण सडक़ों को बाद में खोजनी पड़ती थी।

नपा चुनाव और पार्षद संख्या का महत्व

विधायक ने उपस्थित लोगों को आगामी नपा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा, दो साल बाद नपा के चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों ने 75 साल बाद तीन पार्षद दिए, और अगर ये तीन पार्षद नहीं होते, तो पंकज चौरे अध्यक्ष नहीं बन पाते।

नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने कार्यों की जानकारी दी

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इस अवसर पर बताया कि वार्ड 24, 25 और 26 में कुल 1.33 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं, जिसमें से अकेले वार्ड 26 में 51 लाख रुपये के कार्य हुए हैं और जारी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने चबूतरों को सडक़ सीमा के अंदर रखें, अनावश्यक स्पीड ब्रेकर न बनाएं और नाली में सडक़ का पानी जाने दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सडक़ पर पानी रुका तो उस पर सीआरएम डालनी पड़ती है। उन्होंने नागरिकों को निर्माण कार्यों की निगरानी और निरीक्षण करने की सलाह भी दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अठोत्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण गोकुल पटेल, स्थानीय पार्षद कुंदन गौर, नाजिया बेग, शुभम गौर, मंजीत कलोसिया, जिमी कैथवास, रवि तिवारी, कमलेश गौर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.