---Advertisement---

आरपीएफ ने नूर हक़ पब्लिक स्कूल में बच्चों को किया जागरूक

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आज आरपीएफ इटारसी ने शहर के नूर हक़ पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आरपीएफ अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को सुरक्षित रेल यात्रा के नियम और सावधानियां बताईं।

अजनबियों से खाने-पीने की वस्तुएं न लें

आरपीएफ चौकी इटारसी के सहायक उप निरीक्षक सुभाष मीणा और आरक्षक प्रवेंद्र कुमार ने बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि रेलवे स्टेशन पर आते-जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अधिकारियों ने विशेष जोर देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी अजनबी का दिया हुआ कुछ भी नहीं खाना चाहिए, ताकि जहरखुरानी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

ट्रेन पर पत्थर मारना है खतरनाक

बच्चों को रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अधिकारियों ने समझाया कि मजे या खेल-खेल में रेल पटरी पर गिट्टी या सिक्के नहीं रखने चाहिए। इसके साथ ही चलती ट्रेन पर पत्थर मारने जैसी घटनाओं से बचने की सख्त हिदायत दी गई, क्योंकि इससे यात्रियों को गंभीर चोटें आ सकती हैं और कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

आपात स्थिति में 139 का करें उपयोग

श्री मीणा ने बच्चों और शिक्षक स्टाफ को बहुत ही सहज भाव से बताया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति आने पर रेलवे के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें। आरपीएफ की इस सराहनीय पहल से विद्यालय के बच्चों में सुरक्षा के प्रति काफी जागरूकता देखी गई। इस अवसर पर स्कूल समिति के अध्यक्ष अमीर अंसारी, सचिव धर्मेंद्र रणसूरमा, प्राचार्य आयशा अंसारी सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रही हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.