---Advertisement---

असुरक्षित स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो चालकों से 57000 हजार वसूले

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील में आरटीओ जांच दल ने सवारी ऑटो में ओवरलोड एवं असुरक्षित बैठे स्कूली बच्चों वाले वाहनों को रोकाकर जांच की। जांच में पाया कि तीन पहिया सवारी ऑटो में खतरनाक तरीके से स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा था, जिन्हें रोक कर आरटीओ ने सख्ती के से कार्यवाही करते हुए चालान किया।

जांच में कुल 15 वाहनों को ओवरलोड एवं असुरक्षित परिवहन करते मिलने पर कुल राजस्व 57000 हजार वसूला। इस दौरान एक ओवरलोडिंग रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर सिवनी मालवा थाने में सुरक्षार्थ रखा।

हेलमेट पहने चालकों को दिये गुलाब

नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन एवं आरटीओ निशा चौहान ने हेलमेट पहने वाहन चालकों को गुलाब के फूल दिए । आरटीओ एवं सिवनी मालवा नगर पालिका ने सड़क मार्ग पर यातायात नियमों के पालन के साथ हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया तथा अन्य वाहन चालकों से भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। अन्य वाहन चालकों को भी हेलमेट पहनना एवं यातायात नियमों के पालन के लिए हिदायत दी गई।

यह कार्रवाई जारी रहेगी

आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा लगातार यातायात नियमों की जानकारी विभिन्न गतिविधियों द्वारा लोगों तक पहुंचाई जा रही है, साथ ही नियम विरोध जैसे, ओवरलोड वाहन, तेज गति वाले वाहन, बिना हेलमेट वाले वाहनों, बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है, यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, चालानी कार्रवाई से बचने के लिए वैध दस्तावेज एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहनों को संचालित किया जाए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.