नर्मदा पुरम। बुधवार को कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी निशा चौहान ने टीम के साथ मिलकर जिले के विभिन्न मार्गों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं और नियमों का पालन न करने वाली बसों पर जब्ती तथा चलानी कार्यवाही की गई।
जांच के दौरान 1 यात्री बस बिना परमिट बारात ले जाते एवं 1 टूरिस्ट बस बिना परमिट पाई गई जिसे जब्त किया गया। इसके अलावा 09 मई 23 को एक स्कूल बस MP 05 P0-180 बिना परमिट के बारात ले जाते हुए पाई गई जिसे जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न वाहनों पर ओवरलोडिंग करने तथा नियम एवं शर्तों का पालन न करने पर 28000 की चलानी कार्यवाही की गई।
आरटीओ अधिकारी ने समस्त यात्री वाहनों के मालिकों से अपने वाहनों को नियमानुसार परिवहन करने तथा नियम के पालन न करने पर टीम के द्वारा चालानी कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं। जब्ती व चलानी कार्यवाही में आरटीओ अधिकारी के साथ समस्त विभागीय टीम शामिल रही।











