रुद्राक्ष स्वयं सिद्ध है, पाखंडियों से धर्मप्रेमियों को बचना चाहिए

इटारसी। रेलवे स्टेशन के सामने जीआरपी प्रांगण में स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में बुधवार से श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ हो गया। 28 में वर्ष में आयोजित इस महायज्ञ में श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।

बुधवार को प्रात: काल श्री विष्णु महायज्ञ की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ढोल बाजे के साथ धर्म ध्वज लहराते हुए नाचते गाते एवं महिलाओं के द्वारा सिर पर कलश रखे हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यहां पर कलश यात्रा का जोरदार स्वागत किया। जमकर आतिशबाजी हुई एवं मंडप प्रवेश किया। पशुपतिनाथ धाम के पीठाधीश्वर मधुसूदन महाराज ने इस अवसर पर प्रवचन देते हुए कहा कि रुद्राक्ष स्वयं में सिद्ध है जो लोग रुद्राक्ष को सिद्ध करने की बात कर रहे हैं, वह पाखंडी हैं एवं श्रद्धालु जनता को भ्रमित कर रहे हैं। रुद्राक्ष शिव का ही प्रतीक है।

आचार्य मधुसूदन ने कहा कि जीआरपी प्रांगण में 28 वर्ष में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है एवं उन्हें भी यहां आते हुए बरसों हो गए हैं। सिद्धेश्वर शिव मंदिर कि पूरे क्षेत्र में प्रतिष्ठा है। उन्होंने विष्णु महायज्ञ के महत्व को भी प्रतिपादित किया। यज्ञ आचार्य पं. अशोक भार्गव ने यजमान गणों से विधिवत पूजन अर्चन कराया। ब्राह्मणों ने अग्नि प्राकट्य किया। समारोह के मुख्य संयोजक पंडित राम गोपाल मिश्रा एवं व्यवस्थापक पंडित दीपक मिश्रा ने कहा कि आयोजन के लिए श्रद्धालु तन मन धन से सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दो समय में यज्ञ में आहुतियां छोड़ी जाएंगी। प्रतिदिन प्रात: 8 से 12 तक एवं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक विष्णु महायज्ञ में यजमान आहुतियां छोड़ेंगे। 28 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा होगा जिसमें समस्त नगरवासी आमंत्रित रहेंगे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: