इटारसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में जिला नर्मदापुरम पुलिस द्वारा रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का शुभारंभ सेठानी घाट से प्रारंभ होकर हलवाई चौक, इंदिरा चौक, अस्पताल तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में समापन हुआ। समापन स्थल पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता को नमन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं सशक्त भारत के संकल्प को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर सांसद नर्मदापुरम दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन मिथलेश कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा (भापुसे), सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी जीतेंद्र पाठक, डीएसपी (यातायात) संतोष मिश्रा, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल सहित थानों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स, कोचिंग संस्थान, विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा नगर के नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। इसके अतिरिक्त जिले के चारों अनुभागों सिवनी मालवा, इटारसी, पिपरिया, एवं सोहागपुर मे भी एकता दिवस के अवसर पर मैराथन दौड का आयोजन कराया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अनुभाग अंतर्गत सभी थानों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता दिवस की शपथ दिलाइ गई।








