सदर मुकाम भी भाजपा के खाते में, कांग्रेस 5 पर सिमटी

सदर मुकाम भी भाजपा के खाते में, कांग्रेस 5 पर सिमटी

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी ने जिले की दो बड़ी नगर पालिका इटारसी और नर्मदापुरम पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। नगर पालिका सिवनी मालवा, पिपरिया तथा नगर परिषद बनखेड़ी और सोहागपुर में भी पार्टी को पूर्ण बहुमत है, माखननगर में मामला टाई है, यहां तीन निर्दलियों के भरोसे सरकार बनेगी, चाहे कांग्रेस बनाये या भाजपा। इस तरह से वर्तमान में पूरे जिले में मतदाताओं ने भाजपा का कमल खिला दिया है।
नर्मदापुरम की जीत पर विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने कहा कि मतदाताओं ने हम पर बड़ा भरोसा करके 23 सीटें जितायी हैं। जनता को नमन है, जिसने हम पर एकतरफा विश्वास जताया है। जनता ने कांग्रेस को लगभग समाप्त जैसा ही कर दिया है। जनता ने जो भरोसा हम पर किया है, उसे हम कायम रखेंगे। जीत पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है, हम वहां भी जीते, जहां जीतना मुश्किल लग रहा था। यह जीत जनता ने नेतृत्व पर भरोसा करके दी है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व है।
विधायक ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है। मेरे विधानसभा क्षेत्र की दोनों नगर पालिका इटारसी और नर्मदापुरम में पूर्ण बहुमत मिला है। हम पूरा प्रयास करेंगे कि जनता को आने वाली रोजमर्रा की समस्या पूरी तरह से खत्म कर दी जाएं।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!