नर्मदापुरम। पुण्य सलीला माँ नर्मदा की पावन नगरी नर्मदापुरम में जन्मीं और वृंदावन में साधनारत प्रख्यात कथावाचिका एवं भजन गायिका साध्वी अम्बालिका ने नर्मदा मैया की स्तुति में अपना नया वीडियो भजन “मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें” रिलीज़ किया है, जो माँ नर्मदा की महिमा और उनके प्रति अगाध श्रद्धा को समर्पित है।
इस मनमोहक भजन में माँ नर्मदा की बढ़ती लहरों के साथ मैया के भावों का अत्यंत सजीव व संगीतमय वर्णन किया गया है। इसकी शूटिंग नर्मदापुरम के सेठानी घाट, श्री काले महादेव मंदिर, गोल घाट, पर्यटन घाट, रामघाट स्थित नीलांचल भवन और बांद्राभान संगम जैसे प्रमुख स्थलों पर की गई है। यह भजन सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर उपलब्ध है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।











