कोरोना की तीसरी लहर: आप कितने बेखबर, कितने बाखबर…

कोरोना की तीसरी लहर: आप कितने बेखबर, कितने बाखबर…

झरोखा : पंकज पटेरिया –
कोरोना महामारी के बेहद दर्दनाक दौर में हमने भारी दुख दर्द झेला। फिर भी ईश्वर कृपा से हम सबने अपने हौसलों को गिरने नहीं दिया, टूटने नही दिया। फिर जिंदगी के नीड़ बनने लगे है। अनलॉक भी धीरे धीरे बढ़ने रहा है। जीवन फिर अंगड़ाई लेने लगा है तो प हम फिर बेपरवाह हो, सीना तानकर घूमने लगे है। यह बेपरबाही बहुत महँगी पड सकती है। जबकि फिर काला कोरोना नाग फुफ़कराने लगा है। अखबारो की माने तो महाराष्ट्र में केस बढ़ने लगे तो भोपाल मे भी कोरोना वायरस का डेलटा वेरिएंट मिलने की खबर अखबार मे छपी है। उधर ब्रिट्रेन में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के समाचार भी सुर्खी बने है। डेल्टा वेरिएंट के कारण वहाँ केस बढ़े । उधर ब्राजील में भी केस सामने आए है। फिर यह सवाल हमे अपने आप से पूछना चाहिए। हम कितने बेखबर और कितने बाखबर है? ये ईश्वर की कृपा है कि हालात काबू में है। हमारी सरकार पहले से ज्यादा मुस्तैद और चाक चौबंद है। आपदा प्रबंधन भी युद्धस्तर का बताया जाता है। किसी प्रदेश ये अपुष्ठ खबर भी चली थी कि हमारे यहां से तीसरी लहर गुजर गई। कहने के आशय रोज एक नया कयास कबूतर किसी कंगूरे किसी मुंडेर से उड़ता रहता है, और हम भी उसे पकड़ उड़ाते रहते है। यह बहुत खतरनाक खेल है जो हम अपने साथ अपनी बिरादरी यानी मानवता के साथ खेलने लग जाते है।
वक्त का तकाजा तो यह है कि जागरूक रहे, सावधान रहे, इन बेसिरपैर की बकवास बातो पर ध्यान न दे । बल्कि इस तरह बेसिरपैर की बात करने वालो को मुंहतोड़ जबाव दे। हमारी जागरूकता सावधानी हमारी एकता हमारी ताक़त है, यही रक्षा कवच है। सरकार हमारे साथ है, हमे भी सरकार के साथ डटकर खड़े रहना चाहिए। यही राष्ट्र धर्म है और सच्चे राष्ट्र भक्त का राष्ट्र प्रेम राष्ट्रभक्ति है। ऐसी चुनौतियों का सामना हम तेजस्वी नेतृत्व में एकजुटता से आत्मबल से करते आए है, हर बार फुफ़कारते नागो के फन कुचले है। लिहाजा अपनो के साथ रहे, अपनो का साथ दे। अमन शांति के शत्रुओ से सावधान रहे। हौसला ऊंचा रखे। याद रखे जब आप अपने साथ है, तो ईश्वर आपके साथ रहता है। मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंस रखिए, और बेशक बाटे हंसी खुशी के फूल। ये फूल सब के मन को भाते है।
जयहिंद। जय भारत। नर्मदे हर।

pankaj pateriya
पंकज पटेरिया (Pankaj Pateriya)
(वरिष्ठ पत्रकार/साहित्यकार)

संपादक शब्द ध्वज
ज्योतिष सलाहकार
9340244352
9407505691 (Whatsapp)

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!