---Advertisement---

साई बरेली, अमर ज्योति इटारसी और भोपाल ने दर्ज की जीत

By
—
On:
Follow Us
  • गांधी स्टेडियम में जारी है अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता

इटारसी। अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को आखिरी क्षण तक रोमांचित रखा। दिन का अंतिम मैच सडन डेथ तक चला।

पहला मैच : दिन का पहला मुकाबला साई हॉस्टल बरेली और सूफियाना अमरावती के बीच खेला गया, जिसमें साई बरेली ने 3-1 से जीत दर्ज की। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाईं। दूसरे क्वार्टर में अमरावती ने पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त ले ली। तीसरे क्वार्टर में अमरावती के गोलकीपर ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर शानदार बचाव किया, लेकिन इसके बाद बरेली के कप्तान जितिन राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। अंतिम क्वार्टर में अमरावती के कासिफ ने एक गोल किया, लेकिन बरेली ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। निर्णायक सुनील गुप्ता बीकानेर, सोमन गुप्ता वाराणसी रहे।

दूसरा मैच : दूसरे मुकाबले में स्थानीय टीम अमर ज्योति इटारसी ने नरसिंहपुर एकेडमी के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और 8-2 से शानदार जीत हासिल की। इटारसी की ओर से मयंक जेम्स ने दो, ज्ञानसर ने एक और शॉन मिडियन ने चौथा गोल कर टीम को 4-0 की मजबूत बढ़त दिलाई। नरसिंहपुर के विशाल ने एक गोल किया, लेकिन इटारसी के कुणाल ने पांचवां गोल कर दिया। दूसरे हाफ में भी इटारसी का दबदबा जारी रहा। अंत में शॉन मिडियन और मयंक जेम्स ने फिर गोल कर अपनी टीम को 8-2 से बड़ी जीत दिलाई।

तीसरा मैच : दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला सीपीएमजी भोपाल और डीएचए इंदौर के बीच अत्यंत रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके चलते मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में भी बराबरी रहने पर मुकाबला सडन डेथ प्रणाली तक पहुंचा, जहां भोपाल ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।

पूरे दिन मैचों के सफल संचालन में दीप सिंग ठाकुर, जय सिंह भदौरिया, शेख नियाज, अश्विनी मालवीय, अमित श्रीवास, राकेश रैकवार और पवन कुमार ने सहयोग किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.