इटारसी। न्यास कॉलोनी स्थित साईं विद्या मंदिर स्कूल में आज देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर किण्डर गार्टन के बच्चों ने तिरंगे व भारत के नक्शे पर ड्राइंग की तो कक्षा पहली से आठवीं के बच्चों ने देशभक्ति के जज़्बे से औतप्रोत कविता,भाषण व गीत प्रस्तुत किये।
विशिष्ट अतिथियों वरिष्ठ अधिवक्ता नोटरी पूर्व पार्षद रमेश धूरिया, सुरक्षा मंत्रालय के उच्च श्रेणी निरीक्षक पद से रिटायर्ड संगीतकार सज्जन लोहिया व शहर के प्रसिद्ध गायक मो.अकरम खान, स्कूल प्राचार्य आलोक गिरोटिया व उप प्राचार्य मनीषा गिरोटिया ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। संचालन कक्षा पांच के बच्चों उर्वी मालवीय व दुर्गा शुक्ला ने किया।
इस अवसर उपस्थित अतिथियों मो अकरम ने जहां डाल डाल पर सोने की चिडिय़ा, अधिवक्ता रमेश धूरिया ने होठों पे सच्चाई रहती है व सज्जन लोहिया ने इतनी शक्ति हमें देना दाता गीत को बांसुरी पर प्रस्तुत कर वातावरण में देशभक्ति का रस घोला।











