---Advertisement---

‘आदिपुरुष’ विवाद पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • सैफ को फिल्म ‘आदिपुरुष’ के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमेशा चर्चा में रहते हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके सैफ को फिल्म ‘आदिपुरुष’ के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ओम राउत की फिल्म में रावण का किरदार निभाया था लेकिन इसके चलते सैफ को ट्रोल किया गया। फिल्म पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा था लेकिन सैफ ने इस बारे में चुप रहना ही बेहतर समझा। अब सैफ ने पहली बार ‘आदिपुरुष’ पर हो रही ट्रोलिंग पर कमेंट किया है।

सैफ अपनी आने वाली फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में सैफ के साथ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के मौके पर दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने आदिपुरुष पर टिप्पणी की थी। हाल ही में सैफ ने दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने नहीं सोचा था कि इस स्तर की ट्रोलिंग होगी। कोर्ट ने एक मामले में कहा था कि एक अभिनेता स्क्रीन पर जो कुछ भी कहता है, वह अभिनेता की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने आगे कहा, “बहुत से लोग जो सोचते हैं वह कह और कर नहीं पाते। इसलिए हमें सावधान रहना होगा। नहीं तो हम मुसीबत में पड़ सकते हैं लेकिन जब धर्म, राजनीति के बारे में बात करें तो हमें हमेशा अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। धर्म जैसे कुछ मुद्दे हैं जिनसे आपको दूर रहने की जरूरत है, हम इस बारे में विवाद पैदा करने नहीं आये हैं।” सैफ की वेब सीरीज तांडव के कारण भी उन्हें ट्रोल किया गया था। सैफ ने कहा है कि उन्होंने अपने काम से इन चीजों से दूर रहना सीखा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.