इटारसी। कान्हा और राधा को समर्पित सखी संगम ग्रुप एलकेजी कॉलोनी की सदस्यों ने हरियाली तीज के अवसर पर कान्हा को सावन में झूला कर झूला उत्सव मनाया और हरियाली वेशभूषा में सजधज कर अपने हाथों में मेहंदी रचा कर राधा को रिझाया।
सखी संगम ग्रुप की सदस्यों के प्रेम और समर्पण को देख राधा कृष्ण भी खूब नाचे। करीब तीन घंटे से अधिक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रस्तुति दीं। आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजी धजे राधा कृष्ण को माखन मिश्री का भोग भी लगाया।
इस अवसर पर कान्हा के रूप में अर्चना गौर, राधारानी का स्वरूप स्वाति श्रीवास्तव ने रखा था। पारम्परिक पूजन अर्चन और सुमधुर गीत लोक संगीत के साथ अंत में प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर विमला चौहान, रानी गौर, काजल गौर, पल्ल्वी अवस्थी, संध्या वारवे, अनीता, निर्मला, सरोज शर्मा, कीर्ति विश्वकर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।










