इटारसी। नगर की उदीयमान हॉकी खिलाड़ी समीक्षा सराठे का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। हॉकी इंडिया के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 26 नवंबर से सिकंदराबाद में आयोजित की जाएगी। 14 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु मध्य प्रदेश टीम घोषित कर दी गई है।
इस टीम में नगर की समीक्षा सराठे। लोक बहादुर महासचिव हॉकी मध्य प्रदेश के अनुसार चयनित टीम 24 नवंबर को सिकंदराबाद के लिए रवाना होगी तथा 26 नवंबर को पहला मैच खेलेगी।
ये हैं खिलाडिय़ों के नाम
जानवी परमार मुरैना, राधिका दंडोतिया ग्वालियर, रोनक परमार मुरैना, कनकपाल इंदौर, गुनगुन कौर ग्वालियर, स्नेहा दावदे बड़वानी, हिरवा पुरोहित मंदसौर, सुजाता जयंत मुरैना, रूबी राठौड़ ग्वालियर, कृष्णा शर्मा ग्वालियर, नौशीन नाज सिवनी, तन्वी ग्वालियर, महजबी मिर्जा सागर, चंचल अग्रवाल जबलपुर, शालू गुना, समीक्षा सराठे होशंगाबाद, केशर बड़वानी, उमरा खान भोपाल एवं कोच आकांक्षा परमार व मैनेजर देवकीनंदन शामिल हैं।










