---Advertisement---

समरसता युवा मंच ने सलकनपुर देवी धाम के पैदल श्रद्धालुओं की सेवा की

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सलकनपुर देवी धाम की ओर पैदल यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समरसता युवा मंच ने सराहनीय कदम उठाया। मंच के कार्यकर्ताओं ने यात्रियों की थकान मिटाने और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए सेवा कार्य किया।

समरसता युवा मंच के अध्यक्ष मनजीत कलोशिया ने बताया कि इस सेवा के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को पानी एवं फल वितरित किए। साथ ही, लंबी पैदल यात्रा के कारण होने वाली थकान और दर्द को कम करने के लिए उन्हें मूव स्प्रे लगाकर सहयोग दिया गया। यह सेवा कार्य पूरी श्रद्धा और सक्रियता के साथ किया, जिसमें मंच के सभी साथी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंच के सदस्य रोहित जोशी, रोहित साल्वे, ऋषि डागोरिया, प्रवेश उटवार, यश सोनकर, करण वरगले, हृतिक चौहान, आलोक चावरे, अनिकेत सोलंकी, शैलेन्द्र गौहर, अजय गरबे, ध्रुव धौलपुरिया, देव सोनकर, अंश परोचे, अभय चावरे, और अभिषेक चावरे ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय योगदान दिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.