---Advertisement---

स्थापना दिवस पर सनाढ्य ब्राह्मण महिला सभा का गठन हुआ

By
On:
Follow Us

इटारसी। सनाढय ब्राह्मण सभा (Sanadhya Brahmin Sabha) के 28 वे स्थापना दिवस का कार्यक्रम सांई कृपा मैरिज गार्डन (Sai Kripa Marriage Garden) में हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पं दिनेश थापक (Pt Dinesh Thapak) ने की। संरक्षक मंडल के पं जीपी दीक्षित (Pt GP Dixit), पं मुकेश पाराशर (Pt Mukesh Parashar), पं जुगल किशोर शर्मा (Pt Jugal Kishore Sharma), पं अशोक ढिमोले (Pt Ashok Dhimole) मंचासीन हुए। सभा के सदस्यों घनश्याम शर्मा, विकास ढिमोले, मुकेश मिश्रा, अनुरुद्ध चंसौरिया, विमल लवानिया, जयंत शर्मा का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर सभा के संयोजक राजकुमार दुबे ने महिला कार्यकारिणी की घोषणा की ।

संरक्षक शशि थापक, कल्पना पाराशर, शांति तेनगुरिया, अध्यक्ष संगीता शर्मा, उपाध्यक्ष अनीता चंसौरिया, ज्योति शर्मा, ममता बिरथरिया, मंगला ढिमोले, सरोज शर्मा, सचिव नेहा बुधौलिया, सहसचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा, मीनू पाराशर, कोषाध्यक्ष आशा मिश्रा, सदस्य किरण ढिमोले, अंकिता चौबे, वसुंधरा दुबे, उमा उपाध्याय, वंदना शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, राजी तिवारी, रमा दीक्षित, इंदिरा थापक, प्राची ढिमोले, शिखा ढिमोले, कीर्ति त्रिपाठी, आरती ढिमोले, सरोज शर्मा, रश्मि मिश्रा, पूजा शर्मा, राजकुमारी दुबे, तनुजा शर्मा, श्वेता शर्मा बनी।

सभा के संरक्षक जीपी दीक्षित ने इस वर्ष से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही एवं इस कार्यक्रम में लगने वाले सकल व्यय को स्वयं वहन करने की बात कही। उपाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे ने सभा के समाज के व्योवृद्ध जनों का सम्मान की सराहना की एवं इस कार्यक्रम के लिए हर तरह से सहयोग करने की बात कही। संचालन अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने एवं आभार सचिव घनश्याम शर्मा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन दुबे, कमलेश शर्मा, अनिरुद्ध चंसौरिया, शिवनारायण बुधोलिया, घनश्याम शर्मा, मुकेश पाराशर, पवन दुबे, मुकेश मिश्रा, आशुतोष दुबे, संगीता शर्मा, सुनील मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा। यह जानकारी सभा के प्रवक्ता दिलीप शर्मा ने दी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!