इटारसी। गांधीनगर में पं. बाल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में चाणक्य चौक के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इसके लिए 15 सितंबर को सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पं. जीत्तू ओझा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे से मिलकर चर्चा करेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 4 अक्टूबर को सभा का 30वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा और दिसंबर माह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान 5 सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया तथा दिवंगत सदस्यों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।










