- इको क्लब सांडिया द्वारा की गई पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां
इटारसी। 52 वे विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत इको क्लब प्रभारी सारिका घारू ने पौधारोपण करके इस पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमलोगों को और अधिक विचार करने की आवश्यकता बताई।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांडिया के प्राचार्य विनय मोहन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित गतिविधि के अंतर्गत सारिका ने बताया कि पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में 5 जून को मनाया गया था। इस वर्ष की थी बीट प्लास्टिक पॉल्युशन निर्धारित की गई थी।
इसमें विद्यार्थियों को एक नई डिजिटल टूल्स के द्वारा प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण साक्षरता का प्रयास किया जा रहा है। इको क्लब की गतिविधि के अंतर्गत पौधारोपण करके तथा पूर्व में लगे पौधों का रखरखाव करके पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया।











