इटारसी। फलदार वृक्ष जहां अनेक पक्षियों को आवास प्रदान करते हैं वहीं वायु शुद्ध कर पोषण देने वाले फल प्रदान करते हैं यह बात प्राचार्य विनय मोहन शर्मा ने सांडिया ईको क्लब द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कही।
एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल सांडिया में दो दर्जन से अधिक फलदार पौधों नीबू, कटहल, आंवला का पौधारोपण किया। इस अवसर पर गमलों में फूलदार पौधे भी लगाये गये। विद्यालय से स्थानांतरित हो रहे विष्णु प्रसाद सोनी के विदाई अवसर को यादगार बनाने स्टॉफ के साथ श्री सोनी ने भी पौधे लगाये।
इस अवसर पर ईको क्लब प्रभारी सारिका घारू ने कहा कि यह पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर है जिसमें पौधारोपण के बाद इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। इसके लिये क्लब के विद्यार्थी निरंतर इन पौधों की देखभाल करेंगे।
कार्यक्रम में विद्यालय का स्टॉफ अजय दुबे, प्रमोद रघुवंशी, मनोज पटेल, केएम साहू, ब्रजेश तिवारी, आनंद चौहान, दीपराज चौधरी, मुकेश साहू, पीसी किरार, अनिल भार्गव, समर्थ दीक्षित, संध्या ठाकुर, भागवती सराठे, निशा राय, वर्षा सिंगारे तथा अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।











