---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

बरसते पानी में सफाईकर्मी वार्डों में कर रहे सफाई, कचरा फैंकने वालों पर होगा जुर्माना

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नगरपालिका द्वारा सभी 33 वार्डों में स्वच्छता अभियान तेजगति से चलाया जा रहा है। रविवार को बरसते पानी में सफाई कर्मचारियों ने प्रत्येक वार्ड में सफाई की। साथ ही सड़क और खुले प्लाटों पर कचरा फैंकने वालों को समझाइश दी। नगरपालिका सफाई अभियान युद्ध स्तर पर चला रही है। इसमें सहयोग करें।

नवागत स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज नगर के सभी वार्डों में कचरा वाहनों की मानिटरिंग की जा रही है। स्वच्छता निरीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि सड़क, नाले नालियों और खुले मैदानों में कचरा फैंकने वालों के वीडियो बनाए जा रहे हैं, उन पर वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर जल्द ही जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

सख्ती से हटाए जा रहे अतिक्रमण

अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर के नाले नालियों पर किए अतिक्रमण सख्ती से हटाए जा रहे हैं। श्री राजपूत ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नगरपालिका की टीम तैयार है। साथ ही बाजार क्षेत्र में फल एवं सब्जी ठेले वालों को सड़क किनारे से हटाकर उनको निर्धारित पर पहुंचाया। श्री राजपूत ने बताया कि फल, सब्जी विक्रेता अगर सड़क किनारे ठेले लगाकर मार्ग अवरूद्ध करेंगे उन पर अब जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर को स्वच्छ बनाए रखें

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के समस्त नागरिकों, व्यापारीगणों और सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों से से आग्रह किया है कि नगरहित में पन्नी पालिथिन बंद कर दें। नगर में निकल रही भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए नगर को साफ स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें। कचरा यहां वहां फैंक देने से नाले नालियों में बहकर जाते हैं और फंस जाते हैं। जिससे जलभराव की स्थिति बनती है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.