---Advertisement---

ग्राम बीड के संजय प्रजापत ने फोटोग्राफी को बनाया कॅरियर, विदेशों तक में मिला सम्मान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

हरदा। हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिवस उन लोगों के लिए खास महत्व रखता है जो किसी भी खूबसूरत चीज या नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेना पसंद करते हैं। विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफर्स को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला से दुनिया की खूबसूरती को कैमरा में कैद किया है।

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल ने सभी को फोटोग्राफर बना दिया है। इस बीच कई फोटोग्राफर हैं, जो कैमरे की नजर से अपनी बातें लोगों के सामने रखते हैं। फोटोग्राफी दिवस पर जानते हैं एक ऐसे फोटोग्राफर के बारे में, जिन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत खुद की पहचान बनाई है। हरदा जिले के छोटे से ग्राम बीड़ का नाम अब फोटोग्राफी की दुनिया में भी चमकने लगा है, और इसका श्रेय ग्राम के निवासी युवा संजय प्रजापत को जाता है।

एक छोटे से गांव से शुरुआत करके संजय ने अपनी फोटोग्राफी कला से दुनिया भर में सम्मान प्राप्त किया है। संजय प्रजापत, जिनका जन्म और पालन-पोषण बीड में हुआ, पर उन्होंने फोटोग्राफी की कला में गहरी रुचि विकसित की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गांव के साधारण और रोजमर्रा की जिंदगी की तस्वीरें लेकर की। उनकी फोटोग्राफी ने स्थानीय जीवन की सादगी और सुंदरता को उजागर किया, जिसने उन्हें जल्द ही पहचान दिलाई।

संजय की कामयाबी की कहानी केवल गांव तक ही नहीं रुकी। उनकी फोटोग्राफी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी प्रशंसा प्राप्त की है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में उनको सम्मानित किया गया है, और थाइलैंड जैसे देश में भी सम्मानित हुए है। बीड़ जैसे छोटे से गांव से एक वैश्विक मंच तक पहुंचना प्रेरणा दायक कार्य है। संजय की फोटोग्राफी ने ग्रामीण जीवन की सुंदरता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया है, और उनकी सफलता न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा भी है जो अपनी कला और सपनों के लिए संघर्षरत हैं।

फोटोग्राफी दिवस पर, हम संजय प्रजापत की अनूठी कला और उनके योगदान को सलाम करते हैं। उनकी तस्वीरें सिर्फ तस्वीरें नहीं हैं; वे भावनाओं, कहानियों और जीवन के वास्तविक पहलुओं की दर्पण हैं। संजय की सफलता यह दर्शाती है कि कला के प्रति सच्चे प्रेम और समर्पण से किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है।

फोटोग्राफर संजय कुमार प्रजापत अपनी फोटोग्राफी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन कर पुरस्कार भी जीते। संजय हरदा के एक प्रतिभा शाली युवा फोटोग्राफर है, जो पूर्व में भी गोवा, नैनीताल, मनाली और थाईलैंड में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी फोटोग्राफी कला के लिए सम्मानित हो चुके हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.