संकल्प महिला और किशोरियों का बनेगा इस बार मतदान का रिकार्ड

Post by: Rohit Nage

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। महिलाएं राष्ट्र और समाज में पुरुषों जितनी ही सक्षम हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रही हैं और समाज के विकास में योगदान दे रही हैं। महिलाओं और युवतियों के लिए चुनावी जागृति होना भी महत्वपूर्ण हैं। महिलाओं का मतदान के प्रति जागरूक होना देश एवं प्रदेश के लिए शुभ संकेत होगा।

यह बात स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कही। सारिका ने बताया कि निर्वाचन आयोग के पिछले आंकड़े बताते हैं कि आदिवासी जिलों की महिलायें, शहरी क्षेत्र की महिलाओं की तुलना में अधिक मतदान करती आई हैं।

इस बार शहरी एवं अन्य कस्बों की महिलाओं को भी रिकार्ड मतदान कर लोकतंत्र को मतबूत बनाने का कार्य करना है। सारिका ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी किशोरियों से अनुरोध करते हुये 18 वर्ष आयु पूरी होने पर मतदाता सूची में अपना नाम लिखाने और महिलाओं एवं युवतियों से आगामी लोकसभा चुनावों में बढ़चढ़ कर मतदान करने का संकल्प करने की आवश्यकता बताई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!