---Advertisement---

एमजीएम कालेज में सरस्वती पूजन एवं निराला जयंती का आयोजन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में बसंत पंचमी, सरस्वती पूजन एवं निराला जयंती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ राकेश मेहता, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, गायिका सुश्री राशि खाड़े, डॉ ओपी शर्मा, डॉ रश्मि तिवारी एवं डॉ प्रमोद पगारे ने सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन करके की। बीकॉम की छात्रा तृप्ति बरगले ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। पूर्व छात्रा राशि खाड़े ने सरस्वती वंदना, मधुबन खुशबू देता है, शिव आराधना ओम नम: शिवाय, सत्यम शिवम सुंदरम, प्रसिद्ध देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों, नदिय के पार फिल्म का मशहूर गीत कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया, अंखियों के झरोखों से, मेरी आवाज ही पहचान है आदि गीतों से सभा को संगीतमय किया।

कार्यक्रम में संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ श्रुति अग्रवाल ने वैदिक स्तुति मंगलाचरण का गान किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा तृप्ति ओंकार ने निराला के जीवन पर प्रकाश डाला और बीए प्रथम वर्ष छात्र आदित्य परसाई ने भी प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया की सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का व्यक्तित्व छायावादी, घनघोर सिद्धांतवादी और साहसी था। वह सतत संघर्ष-पथ के पथिक थे। यह रास्ता उन्हें विक्षिप्तता तक भी ले गया। उन्होंने जीवन और रचना अनेक संस्तरों पर जिया, इसका ही निष्कर्ष है कि उनका रचना-संसार इतनी विविधता और समृद्धता लिए हुए है।

उन्होंने निराला द्वारा रचित वीणा वादिनी वर दे का गायन किया। डॉ नीरज जैन में सुश्री राशि खाड़े की प्रशंसा करते हुए उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं दी तथा अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढऩे का आशीर्वाद प्रदान किया। मंच का संचालन डॉक्टर संतोष अहिरवार ने किया। इस अवसर पर डॉ सुशन मनोहर, डॉ मुकेश जोठे, डॉ मनीष चौरे, डॉ आशुतोष मालवीय, डॉ बस्सा सत्यनारायण, डॉ राजेश हरियाली, डॉ सौरव पगारे, डॉ सुरेश गुप्ता, योगेश, डॉ एकता मलोनिया, भारती चौधरी प्रिया अंकिता पांडे ज्योति चौहान एवं अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.