---Advertisement---

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पथ संचलन का सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा स्वागत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • पंच परिवर्तन पर आधारित झाँकी ने दिया प्रेरक संदेश

इटारसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पथ संचलन का इटारसी नगर में जगह-जगह जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में, सरस्वती शिशु मंदिर (एस.बी.आई. के पास) द्वारा विद्यालय के सामने एक विशेष स्वागत मंच तैयार किया गया, जिसने संचलन में शामिल स्वयंसेवकों और आम जनता का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ द्वारा प्रस्तावित पंच परिवर्तन के पाँचों आयामों पर आधारित एक आकर्षक और सजीव झाँकी प्रस्तुत की। इन पाँचों आयामों – सामाजिक समरसता, स्वदेशी एवं स्व-बोध, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और कुटुंब प्रबोधन – को बच्चों ने प्रभावी ढंग से दर्शाया और समाज को एक प्रेरक संदेश देने का सफल प्रयास किया।

इस मौके पर, विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रेरणादायी चरित्रों का रूप धारण किया, जिनमें प्रभु श्रीराम, श्री कृष्ण सुदामा, भारत माता, महारानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद और सरदार भगत सिंह प्रमुख थे। इन वेशभूषाओं ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया और देशभक्ति का उत्साह जगाया।

पथ संचलन के स्वागत के दौरान, विद्यालय की शिक्षिकाओं, समिति सदस्यों, पूर्व छात्रों और अभिभावकों ने मंच से गुजर रहे स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धा और उत्साह प्रकट किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.