---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

मतदाता जागरूकता की मिसाल सारिका घारू का राज्य स्तरीय सम्मान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल। 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के उपलक्ष्य में कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नर्मदापुरम की सारिका घारू को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

सारिका घारू को यह सम्मान राज्य में फोटो निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने में उनके उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। सारिका घारू मध्य प्रदेश की एकमात्र स्वीप आइकॉन हैं, जिन्हें इस वर्ष राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चुना गया।

समारोह में भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व आयुक्त ओपी रावत, राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य सचिव अनुराग जैन और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सारिका ने अपनी सफलता का श्रेय राज्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस उपलब्धि से नर्मदापुरम जिले का मान बढ़ा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.