सरकार की किसान हितैषी योजनाएं बतायीं

सरकार की किसान हितैषी योजनाएं बतायीं

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (Bharatiya Janata Party Kisan Morcha) की एक बैठक ग्राम पंचायत पथरोटा में हुई। जिसमें जिला प्रभारी एवं भाजपा उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित(BJP Vice President Sandesh Purohit), किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं सिवनी विधानसभा प्रभारी बृज किशोर पटेल (Seoni Assembly In-charge Brij Kishore Patel), जिला महामंत्री उमेश पटेल(District General Secretary Umesh Patel), सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दीक्षित(MP representative Shailendra Dixit), किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगीराज पटेल(Kisan Morcha Mandal President Yogiraj Patel), ग्राम पंचायत सरपंच कोदूलाल उइके(Gram Panchayat Sarpanch Kodulal Uike), भैया लाल गालर, सुनील रावत, सुरेश रावत, अंकित पटेल, सेतु रावत, राहुल चौधरी, गुल्लम चौधरी, विजय चौधरी, कार्तिक महतो, राजेंद्र वर्मा, विकास मालवीय सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।

बैठक में जिला प्रभारी संदेश पुरोहित ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं (Farmer friendly schemes) की जानकारी के संबंध में बिंदुवार प्रकाश डाला। महामंत्री उमेश पटेल ने किसानों को सहकारी समिति बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दीक्षित द्वारा फसलों के एग्रीमेंट को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगीराज पटैल द्वारा किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!