---Advertisement---

कल जिला पंचायत में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित होंगे सरपंच और सचिव

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कल 13 अगस्त को पंचायत उन्नति सूचकांक में प्रथम स्थान पाने वाली पीपलढाना और तीखड़ पंचायत को जिला पंचायत सभागार में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। पंचायत उन्नति सूचकांक 9 विषयों पर आधारित है, जिसमें पंचायतों का समग्र विकास और प्रदर्शन मापे जाते हैं। इनमें इन पंचायतों ने उल्लेखनीय कार्य किया है। पीपलढाना पंचायत को प्रथम स्थान मिला है।

कल जिला पंचायत में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर और सचिव मनीष राजपूत को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार पंचायत उन्नति सूचकांक में जिले में प्रथम आने के लिए दिया जा रहा है, जो कि निम्नलिखित 9 एलएसजीडी विषयों में पंचायतों के प्रदर्शन पर आधारित है। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की संरचना बहु-स्तरीय है, जिसमें ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नकद राशि प्रदान की जाती है, जो कि 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है। यह पुरस्कार ग्रामीण शासन और सतत विकास में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।

इनमें किया उल्लेखनीय कार्य

  • गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका पंचायत : गरीबी उन्मूलन और आजीविका में सुधार
  • स्वस्थ पंचायत : स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता
  • बाल-सुलभ पंचायत : बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं
  • जल-सम्पन्न पंचायत : जल संसाधनों का प्रबंधन और उपलब्धता
  • स्वच्छ और हरित पंचायत : स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण
  • आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा : पंचायत की अपनी आय और संसाधनों का प्रबंधन
  • सामाजिक रूप से न्यायसंगत और सुरक्षित पंचायत : सामाजिक न्याय और सुरक्षा
  • सुशासन वाली पंचायत : पंचायत का प्रशासन और जवाबदेही
  • महिला-सुलभ पंचायत: महिलाओं के लिए सुविधाएं और अवसर

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.