इटारसी। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महिला मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान कृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुति दी गई। कृष्ण की भूमिका चेतना पांडेय और राधा की भूमिका मिष्ठी तिवारी ने निभायी।
संगठन की इटारसी नगर अध्यक्ष प्रीति दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल नर्मदापुरम की वरिष्ठ ब्राह्मण महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगलाचरण किया। इस अवसर पर कल्पना शर्मा, डॉ. रेनू शर्मा, माधवी मिश्रा, प्रतिभा दुबे, साधना दुबे, किरण तिवारी, इंदिरा तिवारी, साधना शिलाकारी, नीति पाण्डेय, वंदना ओझा, नीरू मिश्रा, अनुराधा शर्मा, सुषमा पाण्डेय, रेखा दुबे, हेमा पुरोहित, शीतल तिवारी, पूजा तिवारी, सुधा शर्मा, कामिनी शर्मा, मंजुला तिवारी, मोना अवस्थी, ज्योति शर्मा, आंचल तिवारी, तान्या दुबे, कल्पना ओझा रेखा वैष्णव, निधि शर्मा, दीप्ति शुक्ला, आध्या दुबे, शर्यन्या शर्मा, शीतल दुबे, रचना मिश्रा कुसुम तिवारी ज्योति पाराशर रूचि शमा, बबली शर्मा, लीना शर्मा, संगीता शर्मा, अनिता शमा, प्रीति अजय, पूनम शर्मा, गौरी शर्मा, रेनू दीक्षित, सुनीता जोशी, कल्पना तिवारी मौजूद रहीं।