इटारसी। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन ने साईं की बगिया में होली उत्सव मनाया। इस अवसर पर परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर संरक्षक मंडल के सदस्यों एवं महिला सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों ने परशुराम जयंती पर संगठन द्वारा ऐतिहासिक आयोजन करने का निर्णय लिया।
महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा ने कहा कि आगामी समय में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव है, इसके बाद सितंबर माह में मेरा कार्यकाल खत्म हो जाएगा। हमें कोई और नया अध्यक्ष मिलेगा। मेरी नजर में अध्यक्ष पद महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि अध्यक्ष तो मात्र एक होता है उसके साथ जो टीम खड़ी होती है, वह काम करती है, सहयोग करती है।
उनकी अहम भूमिका होती है। आप सबका सहयोग एवं आशीर्वाद मुझे मिला उसके लिए मैं आप सभी के प्रति कृतकता व्यक्त करती हूं। इस अवसर पर होली के रंगों के साथ महिलाओं द्वारा नृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई