संगठन की एकता पर सर्व ब्राह्मण महिला संगठन ने की चर्चा

Post by: Rohit Nage

Sarva Brahmin Women's Organization discussed the unity of the organization
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की बैठक परशुराम भवन में आयोजित की गई जिसमें संगठन की गतिविधियों को लेकर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर संगठन की संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा का जन्मदिन उत्साह से मनाया। इस दौरान समाज की ओर से जन्मदिन के तोहफे के रूप में एक पौधा प्रदान किया।

बैठक में आगामी समय में संगठन की गतिविधियों पर विचार विमर्श कर कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की और तन मन धन से सहयोग देने की बात कही। संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा एवं माधवी मिश्रा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के कुछ साथी महिलाएं विभिन्न संगठनों के नाम से महिला संगठन खड़ा कर रही हैं जिससे हमारा मूल संगठन कमजोर पड़ता है पर मैं महिलाओं को धन्यवाद देती हूं कि वह तोडऩे वालों को नकार रही हैं। भविष्य में ऐसे लोगों को हमें समझना होगा। सर्व ब्राह्मण महिला संगठन के साथ मिलकर सबको मजबूत करना चाहिए। अलग-अलग नाम से संगठन बनाकर एक बड़ी भूल हम कर रहे हैं जबकि नाम तो सर्व ब्राह्मण महिला संगठन का होता है।

संगठन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शर्मा ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, पद तो आते जाते रहते हैं, जिन्हें संगठन से प्यार है, वह पद की लॉलीपॉप से हमेशा दूर रहते हैं। मैं आज अपने सभी संरक्षक मंडल को महिला सदस्यों को भरोसा दिलाती हूं कि आज में अध्यक्ष हूं, कल कोई और अध्यक्ष होगा, परंतु सामाजिक गतिविधियों में मेरा योगदान जो आज है वह कल भी रहेगा। संरक्षक श्रीमती इंदिरा तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो अपनी कार्य प्रणाली जारी रखी हुई है उसे हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना है। संगठन रहेगा तो हम रहेंगे सबको मिलजुल कर संगठन के बैनर तले काम करना चाहिए। इस अवसर पर श्रीमती नीरू मिश्रा कुसुम तिवारी पूजा तिवारी निधि शर्मा अर्चना शर्मा सुनीता तिवारी चांदनी शुक्ला श्वेता मिश्रा राजकुमारी दुबे मधुलिका तिवारी मंजुला तिवारी अभिलाष तिवारी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!