---Advertisement---

आलमोद में ‘सतपुड़ा शहद’ प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ, वन्यप्राणी सुरक्षा के लिए संयुक्त गश्ती

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह-2026 के अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में संरक्षण, जनभागीदारी और आजीविका संवर्धन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण की शपथ ली।

शहद प्रसंस्करण इकाई की शुरुआत

देनवा बफर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आलमोद में सहायक संचालक पचमढ़ी और सहायक संचालक पिपरिया की उपस्थिति में सतपुड़ा शहद प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ किया। सतपुड़ा शहद आजीविका मिशन द्वारा संचालित यह पहल स्थानीय महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करने तथा स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए की गई है।

अंतर-विभागीय संयुक्त बैठक

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के देनवा बफर और पश्चिम छिंदवाड़ा वनमंडल के सांगाखेड़ा वन परिक्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें सीमावर्ती वन क्षेत्रों में वन्यप्राणी सुरक्षा, त्वरित सूचना तंत्र और संवेदनशील क्षेत्रों में आपसी समन्वय पर चर्चा की गई।

संयुक्त पैदल गश्ती व सतर्कता

बैठक के उपरांत दोनों वन मंडलों के संयुक्त स्टाफ ने सीमावर्ती क्षेत्र में पैदल गश्ती की। गश्ती के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मैदानी अमले को संभावित अवैध शिकार की गतिविधियों और शिकारियों द्वारा फंदे लगाए जाने वाले स्थानों की पहचान करने के संबंध में जानकारी देकर सतर्क किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.