इटारसी। वार्ड क्रमांक 3, रानी दुर्गावती नगर काबड़ मोहल्ला निवासी युवा सौरभ धुर्वे ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2024 की सहायक प्राध्यापक परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले और अपने आदिवासी समाज का नाम रोशन किया है। वे इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित होने वाले जिले के एकमात्र आदिवासी अभ्यर्थी हैं।
उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पार्षद राहुल प्रधान और मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश कुशराम सहित रजत मार्सकोले, संजय युवने, विवेक युवने, पवन मार्सकोले, राघवेंद्र उइके, आशीष गज्जाम, रोशन धुर्वे और रूपेश धुर्वे एवं अन्य साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।










