
मां सावित्री बाई फुले से हमें शिक्षा लेनी चाहिए
इटारसी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (Saraswati Shishu Vidya Mandir) में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका नारी शक्ति को सम्मान दिलाने वाली मां सावित्री बाई फूले (Maa Savitri Bai Phule) की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के नर्मदापुरम के विभाग प्रचारक शिव शंकर, मध्य भारत के प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ राजकुमार जैन, जिला संघचालक पवन अग्रवाल, जिला प्रचार प्रमुख मनोज राय, जिला प्रचारक तरुण यादव, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष सुभाष दुबे एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। नर्मदापुरम संभाग के विभाग प्रचारक शिव शंकर ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनके जीवन चित्रण पर प्रकाश डाला। भारत देश में शिक्षा रूपी एवं नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने महान आत्मा का जन्म हुआ था जिन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों एवं कुप्रथा को बंद किया।