---Advertisement---

अवंतीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का खौफनाक चेहरा, हथियार, गोला-बारूद बरामद, छह गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us
  • पुलिस स्टेशन त्राल में एफआईआर दर्ज कर इस आतंकी माड्यूल के खिलाफ जांच शुरू

अवंतीपोरा, 28 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार देररात पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खौफनाक चेहरे का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तान स्थित कश्मीरी आतंकवादी ऐसे युवाओं की पहचान करने की प्रक्रिया में था, जिन्हें आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सके। वह ऐसे युवाओं का चयन कर उन्हें आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक दे रहा था। इस सूचना पर पुलिस स्टेशन त्राल में एफआईआर दर्ज कर इस आतंकी माड्यूल के खिलाफ जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान इस मॉड्यूल का हिस्सा रहे युवाओं की पहचान की गई। इस दौरान यह बात सामने आई कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ने जेल में बंद एक आतंकी सहयोगी की सहायता से कई युवाओं की पहचान की। उन्हें अवंतीपोरा और कुलगाम जिले के त्राल क्षेत्र में आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए उन्हें पिस्तौल, ग्रेनेड, आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री प्रदान की गई। इन युवाओं को आतंकवादी रैंकों में शामिल करने से पहले लक्षित हत्या, एसएफ, सार्वजनिक स्थानों, गैर-स्थानीय मजदूरों पर ग्रेनेड फेंकने और आईईडी बिछाकर विस्फोट करके कुछ आतंकवादी गतिविधि करने का निर्देश दिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि अब तक आतंक के आकाओं के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खुलासे के बाद भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इनमें रिमोट के साथ पांच आईईडी, 30 डेटोनेटर, आईईडी के लिए 17 बैटरियां, दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 25 कारतूस, चार हथगोले और 20,000 रुपये की नकदी शामिल है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.