---Advertisement---

एमजीएम पीजी महाविद्यालय में पुणे से आए विद्वानों ने दिया प्रशिक्षण

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोतर महाविद्यालय में पुणे स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से आए विषय विशेषज्ञों के द्वारा विद्यार्थी एवं फैकल्टीज का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ राकेश मेहता के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

पुणे से आए विषय विशेषज्ञ सुश्री दिया सिंहल, कॉरपोरेट ट्रेनर एवं अमित चक्रवर्ती, रीजनल हेड मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ ने फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत फैकल्टीज को तथा व्यक्तित्व विकास एवं कम्युनिकेशन स्किल्स के तहत विद्यार्थियों को मार्ग दर्शन प्रदान किए। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में फैकल्टीज को प्रशिक्षण में उन्होंने पठन पाठन में पांचों स्तर- स्मृतिकरण, समझ, लेखन, संबंध स्थापन तथा सृजन को विस्तार से समझाया। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी मार्ग दर्शन में शिक्षकों की अहम भूमिका, डिजिटल एंपावरमेंट, संस्था एवं शिक्षकों की सामाजिक दायित्वबोध तथा रिसर्च में उनके योगदान के बारे में अवगत करते हुए इसपर अमल करने के तरीके और साधन पर चर्चा किए।

प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने कहा कि फैकल्टीज को समय के अनुरूप एवं बदलते हुए टेक्नोलोजी के साथ अपने ज्ञान को परिमार्जित करना अत्यंत आवश्यक है। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल ने कहा कि संस्थाओं के मूल्यांकन करने वाला देश के सर्वोच्च संस्था नेक भी यह निर्देशित करता है कि फैकल्टीज का समय समय पर प्रशिक्षण आयोजित हो एवं उसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित है। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण में व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयाम के बारे में मार्ग दर्शन प्रदान किए।

संप्रेषण कौशल, इंटरव्यू में शानदार प्रदर्शन के तरीके, औपचारिक पहनावा, रिज्यूम लेखन तथा सामान्य कंप्यूटर ज्ञान के बारे में उन्होंने विद्यार्थियों को मार्ग दर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय में चल रही पच्चीस दिवसीय व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण का यह एक पर्याय था।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.