प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी कल इटारसी में

Post by: Rohit Nage

Updated on:

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। चंद्रयान-3 मिशन (Chandrayaan-3 Mission) की सफलता के एक वर्ष होने पर 23 अगस्त को प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक राजेश पाराशर (Rajesh Parashar) 22 अगस्त को आमजन और विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरुकता बढ़ाने एक प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं।

यह प्रदर्शनी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के मध्य ईश्वर रेस्टॉरेंट सभागार इटारसी में लगायी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। राजेश पाराशर ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्र सतह पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की सुरक्षित और साफ्ट लैंडिंग पूरी की। इसके साथ भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा और चंद्रमा के दक्षिण धु्रवीय क्षेत्र में उतरने वाला पहला देश बन गया है। साफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) सफलतापूर्वक बाहर निकला।

लैंडिंग साइट को शिवशक्ति स्टेशन (Shivshakti Station) नाम दिया है। 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है। इस 23 अगस्त को भारत में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों और आमजन से इस प्रदर्शनी में आकर विज्ञान के प्रति अपनी जागरुकता और ज्ञान बढ़ाने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!