---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

एसडीईआरएफ ने 50 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस सिस्टम के तहत नर्मदापुरम स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र में स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स (एसडीईआरएफ) प्रभारी शिवराज चौधरी ने आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, हवाई हमले के बाद राहत एवं बचाव कार्यों समेत विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

जिला सेनानी राजेश जैन एवं सेवानिवृत्त प्लाटून कमांडर राधा चरण शर्मा ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को आपदा एवं संकट की घड़ी में तत्पर, जागरूक एवं सक्षम बनाना है, ताकि वे समाज की सेवा में प्रभावी भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर उपस्थित वॉलंटियर्स ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नागरिक सुरक्षा की दिशा में अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.