---Advertisement---

एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र और आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) निलेश शर्मा द्वारा आज केसला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सुखतवा उप-स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम भरगदा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने शासकीय सुविधाओं की गुणवत्ता जांची और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा

सुखतवा उप-स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने डॉक्टरों और समस्त स्टाफ से चर्चा की। उन्होंने ओपीडी सेवाओं, इमरजेंसी केसों के प्रबंधन और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की बारीकी से जांच की। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के फीडबैक लिए और स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।

शिक्षा और छात्रावास का निरीक्षण

एसडीएम ग्राम भरगदा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुँचे। यहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व और उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। बालक छात्रावास के निरीक्षण में उन्होंने छात्रों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और रसोईघर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

गुणवत्ता परखने किया भोजन

भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम ने स्वयं विद्यालय की प्राचार्या और स्टाफ के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त तहसीलदार हीरू कमरे, विद्यालय की प्राचार्या नागर एवं अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.