इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी नीलेश शर्मा ने आज सांदीपनी स्कूल के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक यंत्री राकेश कास्दे एवं ठेकेदार मधुसूदन अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
एसडीएम शर्मा ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को स्कूल भवन का कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। वर्तमान में स्कूल भवन में फिनिशिंग और बाहरी विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।










