इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी. प्रतीक राव और उनकी धर्मपत्नी, पिपरिया एसडीएम अनिशा श्रीवास्तव आज तिलक सिंदूर मंदिर पहुंचे। स्थानांतरण से पहले उन्होंने भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर पूजा-अर्चना और अभिषेक किया।
इस दौरान तिलक सिंदूर मंदिर समिति, डोंबी, तालपुरा, खटामा और अमांडा के सदस्यों ने मिलकर दोनों अधिकारियों को विदाई दी। समिति के सदस्यों ने उन्हें भगवान भोलेनाथ की तस्वीर, फूलों की माला और मक्का भेंट कर सम्मानित किया।
समिति के सदस्य विनोद वारिवा ने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसडीएम बहुत ही कुशल और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं, जो हर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते थे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नारायण बाबरिया, जनपद सदस्य सुनील नागले, संतोष राजपूत, मोनू राजपूत, विनोद वारिवा, शंकर उईके और गोलू बाबा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।








