---Advertisement---

बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था बनाने सड़क पर दो घंटे से अधिक घूमे एसडीएम

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – बिजली विभाग, राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण
  • – सूरजगंज मार्ग पर मिल रही बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की समस्या को संज्ञान में लिया
  • – लगातार पैदल घूमे, सड़क पर रखा सामान जब्त कराया, बेतरतीब खड़े वाहन हटवाये

इटारसी। शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयासों के तहत रात में एसडीएम अपने राजस्व विभाग, पुलिस, नगर पालिका और बिजली विभाग की एक संयुक्त टीम के साथ लगातार रेस्ट हाउस से सोनासांवरी नाका तक पैदल घूमे।

यहां व्यवस्था काफी बदहाल थी, लोगों ने मनमाने तरीके से सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण कर रखा था तो वाहन भी सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े करके ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ी जा रही थी। एसडीएम टी प्रतीक राव ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज निरीक्षण करके कुछ सामान जब्त किया, वाहन हटवाये और समझाईश दी।

सूरजगंज में ट्रैफिक

जाम दरअसल, सूरजगंज चौराह से सोनासांवरी नाका मार्ग पर लगभग हर दूसरे दिन ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। यहां एक बार ट्रैफिक जाम होने के बाद घंटों तक ट्रैफिक कर्मी को व्यवस्था बनानी पड़ रही थी, लोग मनमानी पर उतारू थे। सड़क के दोनों ओर वाहन पार्किंग बना रखी थी, दुकान के बोर्ड सड़क पर रखकर रोड को संकरा कर दिया था। सूरजगंज चौराह पर जाम लगने से एमजीएम कालेज, मालवीयगंज, सोनांसावरी और रेलवे स्टेशन रोड बंद हो जाता है, घंटों वाहन जाम में फंसे रहते हैं। एसडीएम का कहना है कि मामला संज्ञान में लेकर निरीक्षण करके समझाईश दी है।

कई जगह से सामान जब्त किया

एसडीएम टी प्रतीक राव के नेतृत्व में निकली टीम ने कई जगह से सामान जब्त किया है। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के निवासी के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने हर रोज दिन में कई बार ट्रैफिक जाम होता है। यहां रोड के दोनों ओर वाहन पार्क किये जाते हैं, दुकान के सामने स्टील की रेलिंग लगायी जाती थी, जो जब्त कर ली गई। दुकान के नीचे तलघर में पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद मेगा मार्ट के सुरक्षा कर्मी वाहन चालकों को वहां पार्किंग करने को नहीं कहते हैं, रोड किनारे ही बड़ी संख्या में वाहन खड़े करके रोड का ट्रैफिक प्रभावित किया जाता है, यह रोज की समस्या बन गयी है।

विधायक ने दिया था पत्र

एसडीएम टी प्रतीक राव का कहना है कि बहुत दिनों से सूरजगंज में ट्रैफिक जाम का मामला संज्ञान में आ रहा था, विधायक का भी पत्र मिला था, आज हमने निरीक्षण किया। इसके लिए राजस्व, बिजली विभाग, पुलिस और नगर पालिका की एक संयुक्त टीम बनायी गयी। रोड किनारे खड़ी गाडिय़ां हटवायीं, रोड पर रखे बोर्ड व अन्य सामान जब्त किया, दुकानदारों को समझाईश दी गई है। कोशिश की गई कि अतिक्रमण रहित और सुगम यातायात हो, लगातार इस मार्ग पर पैदल घूमकर निरीक्षण किया है, इस तरह का निरीक्षण लगातार किया जाएगा, नहीं मानने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

मेला भी घूमे अधिकारी

एसडीएम टी प्रतीक राव, तहसीलदार शक्तिसिंह तोमर, ट्रैफिक इंचार्ज सुनील घावरी सहित आरआई, पटवारी, नगर पालिका कर्मचारियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों की टीम ने सूरजगंज स्थित लाल ग्राउंड पर लगे इटारसी उत्सव मेले का निरीक्षण भी किया और यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। कुछ दिन पूर्व यहां कुछ शरारती तत्वों ने उत्पात भी मचाया था, टीआई ने पुलिस की ड्यूटी भी लगायी थी। आला अधिकारियों की टीम ने वहां मेले का निरीक्षण करके मेला संचालकों को सुरक्षा के इंतजाम करते हुए पूरे नियमों के अनुसार मेला संचालित करने के निर्देश दिये हैंं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.