---Advertisement---

राजस्व महाअभियान के लिए एसडीएम ने ली छह घंटे मैराथन बैठक

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • शहर के छह स्थानों पर अलग-अलग बैठक लेकर अभियान की जानकारी दी
  • आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, नपा कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया
  • 18 जुलाई से प्रारंभ हुआ है, 31 अगस्त तक चलेगा राजस्व महा अभियान

इटारसी। विगत 18 जुलाई से प्रारंभ राजस्व महाअभियान को और गति देने के उद्देश्य से आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी प्रतीक राव (Sub-Divisional Officer Revenue T Pratik Rao) ने शहर के आधा दर्जन स्थानों पर वार्डवार बैठक लेकर आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के कर्मचारियों को पेंडिंग समग्र ईकेवायसी (KYC) सहित अभियान के अन्य कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों की कुछ शंकाओं का समाधान भी किया गया है। बैठक में तहसीलदार सुनीता साहनी (Sunita Sahni), परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला (Deepti Shukla) सहित आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता और राजस्व तथा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को सुधारने के लिए राजस्व महाअभियान 2.0 का आयोजन विगत 18 जुलाई से चल रहा है। अनुविभाग इटारसी (Sub-Division Itarsi) के अंतर्गत आने वाले वार्डों में प्रत्येक कृषक का समग्र ई केवायसी, खसरा लिंकिंग कराया जाना है। इस कार्य के लिए पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, संचालक सीएससी सेंटर, डिजीटल क्रॉप सर्वेयर, एमपी ऑन लाइन एवं वार्ड प्रभारियों का नगर स्तरीय दल गठित किया है। ये दल वार्डों में कैंप लगाकर कार्य कर रहे हैं। इनकी कुछ शंकाओं का समाधान आज की बैठक में किया।

आज यहां हुई बैठकें

वार्ड 3 हाउसिंग बार्ड कालोनी की आंगनवाड़ी में वार्ड 4 के लिए बैठक हुई। इसी तरह से वार्ड नं. 2 तवा कालोनी में वार्ड 1,33 और 34 की बैठक, वार्ड 6 रामगढ़ कन्या शाला पुरानी इटारसी में वार्ड5,7,8 एवं 9 के लिए, वार्ड नं. 11 मुस्कान संस्थान के पास आंगनवाड़ी में वार्ड 10,12 एवं 13 के लिए, वार्ड 14 की आंगनवाड़ी सूरजगंज में वार्ड 15 एवं 16 के लिए, वार्ड 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नाला मोहल्ला में वार्ड 21 के लिए तथा वार्ड 28 पं. भवानी प्रसाद मिश्रा ऑडिटोरियम में वार्ड 16, 17, 18, 20, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 31, 31 एवं 32 के लिए बैठक हुई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.