---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

जनसुनवाई करने गये एसडीएम अचानक पहुंचे राशन दुकान, मिली कई अनियमितताएं

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। माह के दूसरे मंगलवार को केसला ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में पहुंचे एसडीएम टी प्रतीक राव अचानक दो गांवों में राशन दुकान का निरीक्षण करने पहुंच गये। उन्होंने कालाआखर और मोरपानी की राशन दुकान और केसला टप्पा तहसील का भी निरीक्षण किया।

ग्राम कालाआखर की राशन दुकान में कई अनियमिमताएं मिलने पर उनमें सुधार करके नियम के अनुसार दुकान संचालन के निर्देश दिये। शासकीय भूमि एवं रास्ते पर पर अतिक्रमण के संबंध में मौका निरीक्षण भी किया, साथ ही नल जल योजना के कार्य का एवं आंगनवाड़ी का भी निरीक्षण किया। ग्राम मोरपानी में भी पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया। यहां 20 लोगों को मौके पर ही राशन वितरित किया।

उल्लेखनीय है कि अनुभाग इटारसी अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी टी प्रतीक राव ने केसला ब्लॉक में माह के दूसरे मंगलवार को जनसुनवाई के निर्देश जारी किए थे। अनुविभागीय अधिकारी टी प्रतीक राव की अध्यक्षता में जनसुनवाई केसला टप्पा तहसील के कार्यालय में हुई। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में से कुछ का मौके पर ही निराकरण कर दिया, शेष आवेदनों में संबंधित विभाग को निर्देशित कर निराकरण करने के आदेश दिए।

टप्पा तहसील केसला में जनसुनवाई प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी इटारसी की अध्यक्षता में की जाएगी। शेष दिवसों में नायब तहसीलदार केसला एवं अन्य विभाग उपस्थित रहेंगे। अनुविभागीय अधिकारी टी प्रतीक राव ने न्यायालय टप्पा तहसील केसला का निरीक्षण भी किया एवं राजस्व प्रकरणों में नियम अनुसार कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.