इटारसी। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं भारसाधक अधिकारी मंडी टी प्रतीक राव ने कृषि उपज मंडी इटारसी के अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों की बैठक में आगामी ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक को देखते हुये मंडी में आने वाले किसानों के लिये पर्याप्त व्यवस्था तथा प्रतिस्पर्धा से मूल्य प्राप्त हो, इस संबंध में व्यापारियों को निर्देश दिये।
बैठक में कहा कि एफ.ए.क्यू, क्वालिटी की मूंग सहित सभी कृषि उपज समर्थन मूल्य से कम दर पर क्रय नहीं की जाएं, किसानों को नुकसान न हो तथा किसान असंतुष्ट न रहे। मंडी सचिव अरविन्द कुमार परिहार ने कहा कि इटारसी के व्यापारियों द्वारा सीधे मल्टीनेशनल कंपनियों के लिये खरीदी की जाती है, इस कारण किसानों को अच्छे भाव मिलता है।
मौसम को देखते हुये खुली ट्रालियों में आई उपज का घोष विकय पहले कराया जाकर बड़े तौल कांटे से शीघ्र तौल कराने के निर्देश दिये, तथा किसानों से कृषि उपज साफ सुथरा, सूखा लाने एवं मौसम को देखते हुये त्रिपाल आदि व्यवस्था साथ रखने का अनुरोध किया।
बैठक में मुख्य रूप से रमेश चांडक, संतोष ओसवाल, प्रदीप तोतला, मांगीलाल मालपानी, कमल मित्तल, मनोज अग्रवाल, अजय खन्ना, मनोज चाण्डक, प्रदीप अग्रवाल, दीपांशु (मटल्लू) अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि ने भाग लिया।











