इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा उत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने ‘उद्यमेन हि सिद्ध्यन्ति कार्याणि न मनोरथै:’ सुभाषित के जरिए विद्यार्थियों को परिश्रम और लक्ष्य प्राप्ति का प्रेरणादायी संदेश दिया।
इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिंदी भाषण व हिंदी पक्ष वाद-विवाद में राजेश्वरी दुबे, अंग्रेजी भाषण में तृप्ति ओमकार, अंग्रेजी पक्ष वाद-विवाद में प्रदीप कोल, विपक्ष में अर्जुन कुमार मालवीय और हिंदी विपक्ष में हितेश मेहरा प्रथम रहे। वहीं, एकल गायन में कल्याणी बर्खने, समूह गायन में उर्वशी-सलोनी समूह, परकशन वादन में अंश हथिजा, नॉन-परकशन वादन में आदित्य परसाई और क्ले मॉडलिंग में प्रदीप कोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. गुंजा पवार और समस्त प्राध्यापकों की उपस्थिति में यह आयोजन सफलता से हुआ।











