---Advertisement---

अभिमन्यु अभियान का दूसरा चरण आज से प्रारंभ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – 01 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा अभिमन्यु अभियान

नर्मदापुरम। महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आज से 15 अगस्त 23 तक बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु संचालित किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरुषों को महिलाओं/बालिकाओं के प्रति संवेदनशील बनाना एवं महिला अपराध के प्रति जागरूक करना है। बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैगिंक समानता और महिलाओं एवं बालिकाओ के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत करने एवं महिला अपराधो के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अभिमन्यु अभियान का संचालन किया जा रहा है। आज पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ.गुरकरन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले की महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक नीलम बघेल एवं महिला सुरक्षा शाखा की टीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यलय से सर्किट हाउस तक एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया।

मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मैं हूँ अभिमन्यु लिखी टी-शर्ट वितरित की गयी। अति पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया। मैराथन में लगभग 125 बालकों/पुरुषों ने हिस्सा लिया। उप पुलिस अधीक्षक नीलम बघेल ने बच्चों को अभिमन्यु के उद्देश्यों से अवगत कराया। बालिकाओं/ महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी, एवं समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढि़वादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोडऩे में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु शपथ दिलाई।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!