---Advertisement---

यहां देखिये, ईद के लिए कितने में बिके बकरे

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज ईद (EID) के लिए बकरों का बाजार लगा। ईद-उल-जुहा पर्व (Eid-ul-Zuha festival) 21 जुलाई को मनाया जाएगा। आज ईद के लिए बकरों का अंतिम बाजार लगा था। बाजार में लगभग सात सौ बकरे आये थे और आज 12 हजार न्यूनतम से 30 हजार अधिकतम तक बकरे बिके। हालांकि बाजार में चालीस और पचास हजार तक के बकरे आये थे। अंजुमन कमेटी के सदर निसार अहमद सिद्दीकी ने बताया कि आज बाजार लगा था और बड़ी संख्या में बकरे आये थे। इनमें अधिकतम 30 हजार तक बकरे आज बिके हैं। जो बकरे बचे हैं, वे विक्रेता अपने घर ले गये हैं। कुछ लोग उनके घरों से ले आएंगे और कुछ विक्रेता इन बकरों को बाहर भी भेजते हैं।
आज इटारसी के आसपास के बाबई, होशंगाबाद, ग्वाड़ीकलॉ, सोमलवाड़ा, चांदौन, घाटली, भट्टी, तरोंदा, डोलरिया सहित अनेक स्थानों से विक्रेता बकरा बाजार में अपने बकरे लेकर आते हैं। आज भी करीब सात सौ बकरे आये थे और लगभग तीन सौ बकरे बेचे गये हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.