---Advertisement---

मानसून का रुख देखकर तवा बांध के गेट खुलने की संभावना बढ़ी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मानसून का जैसा रुख है, उसे देखकर तवा बांध के गेट खुलने की संभावना बढ़ रही है। तवा बांध का जलस्तर जुलाई के लक्ष्य के करीब है, महज चार फिट पानी की दरकार है। इसके बाद भी तेज बारिश होती रही और बांध में पानी की भरपूर आवक रही तो गेट खोले जा सकते हैं। ऐसे में कृत्रिम जलप्रपात का नजारा देखने के इच्छुक सैलानियों की इच्छा पूरी हो सकती है।

तवा बांध का जलस्तर 1153.80 फिट पहुंच गया है, जबकि 31 जुलाई तक इसमें 1158 फिट जलस्तर रखना होता है। इससे अधिक होने तथा आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना होने पर ही बांध के गेट खोजे जाते हैं। वर्तमान जलस्तर को देखते हुए महज 4 फिट पानी की और दरकार है, उम्मीद है कि 31 जुलाई के पूर्व ही 1158 फिट पानी बांध में आ जाए। आज सुबह 10 बजे तक बांध में 66.64 प्रतिशत जलभराव हो चुका था।

नर्मदापुरम में वर्षा

भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में नर्मदापुरम जिले में 1.13 इंच औसत वर्षा हुई है। जिले की नर्मदापुरम तहसील में 30.1 मिमी, सिवनी मालवा में 54 मिमी, इटारसी में 31.4 मिमी, माखननगर में 27 मिमी, सोहागपुर में 33 मिमी, पिपरिया में 25 मिमी, बनखेड़ी में 23.6 मिमी, पचमढ़ी में 17.8 मिमी और डोलरिया में 16.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

अब तक हुई वर्षा

नर्मदापुरम जिले की हर तहसील में पिछले वर्ष के मुकाबल दोगुनी से अधिक वर्षा दर्ज हो चकी है। जिले में इस वर्ष अब तक 560 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है जबकि इसी अवधि में पिछले वर्ष यह आंकड़ा 197 मिमी था।

बांधों/नर्मदा नदी की स्थिति

सेठानी घाट – 947.20/967 फिट

तवा बांध – 1153.80/1166 फिट

बरगी बांध – 416.60/422.76 मीटर

बारना बांध – 345.44/348.55 मीटर

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!