नर्मदापुरम। जिले के उभरते क्रिकेट सितारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर आया है। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-22 बालक वर्ग टीम के चयन हेतु 31 मार्च को सुबह 8:30 बजे से एमपीसीए ग्राउंड पर ट्रायल आयोजित किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में नर्मदापुरम, इटारसी, सिवनीमालवा, बाबई, सोहागपुर, पिपरिया और बनखेड़ी सहित पूरे जिले के युवा खिलाड़ी सहभागिता कर सकते हैं।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोहर बिल्थरिया ने पात्रता नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि केवल वे खिलाड़ी ही इस ट्रायल के पात्र होंगे जिनका जन्म 01 सितंबर 2003 को या उसके बाद हुआ है। पंजीयन हेतु सभी इच्छुक खिलाडिय़ों को अपना डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पिछले तीन वर्षों की मार्कशीट लाना अनिवार्य होगा। चयन समिति द्वारा चुने गए उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।










