इटारसी। वर्धमान स्पोर्ट्स एकेडमी, इटारसी के विद्यार्थियों ने खेलों के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल में विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय चयन हुआ है।
बैडमिंटन के अंडर-17 वर्ग में अबीर विश्वकर्मा तथा अंडर-14 वर्ग में अमोघ सिंह चौहान का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं बास्केटबॉल में पीहू पटेल एवं प्रथम् अरोड़ा का चयन मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है।
उल्लेखनीय है कि वर्धमान स्पोर्ट्स अकैडमी में अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग कोच उपलब्ध हैं जो की वीडियो की रुचि के अनुसार अलग-अलग खेलों में नियमित प्रशिक्षण देते हैं ।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इन उपलब्धियों से वर्धमान एकेडमी के खेल इतिहास में एक नया गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।










